पीएम ने गंगा नदी को स्वच्छ रखने का बताया प्लान, वीडियो में देखें मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात

वीडियो डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में शहरी अवसंरचना से जुड़ी सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो रहे इस कार्यक्रम में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है उनमें से 4 परियोजनाएं जल आपूर्ति से संबंधित हैं। साथ ही दो जल-मल शोधन संयंत्र व एक परियोजना रिवर फ्रंट डेवलपमेंट से संबंधित है। इन सभी परियोजनाओं की लागत 541 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें
1.आत्मनिर्भर बिहार आत्मनिर्भर भारत मिशन को देगा गति- सरकार का प्रयास है कि गंगा के किनारे बसे जितने भी शहर हैं, वहां गंदे नालों का पानी सीधे गंगा जी में गिरने से रोका जाए। इसके लिए अनेकों वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स लगाए जा रहे हैं। 
2.आज जो बेऊर और करम-लीचक की योजना का उद्घाटन हुआ है, उससे इस क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ होगा।
3 .बिहार के लोगों का तो गंगा जी से बहुत ही गहरा नाता है। गंगा जल की स्वच्छता का सीधा प्रभाव करोड़ों लोगों पर पड़ता है। गंगा जी की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए ही बिहार में 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 50 से ज्यादा परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
4.आज आवश्यक है कि हमारे शहरों में संभावनाएं हों, समृद्धि हो, सम्मान हो, सुरक्षा हो, सशक्त समाज हो और आधुनिक सुविधाएं हों।
5.बिहार देश के विकास को नई ऊंचाई देने वाले लाखों इंजीनियर देता है। बिहार की धरती तो आविष्कार और इनोवेशन की पर्याय रही है। बिहार के कितने ही बेटे हर साल देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में पहुंचते हैं, अपनी चमक बिखेरते हैं।

/ Updated: Sep 15 2020, 05:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email