8 साल के अफेयर में घर से 4 बार भागी महिला, फिर इस प्रेम कहानी का ऐसा हुआ अंजाम, हर ओर चर्चा

वीडियो डेस्क। बिहार के रोहतास जिले में एक प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। 8 साल से टंड़वा गांव के अभयकांत और पडुहार गांव की प्रियंका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था । लड़की घर से चार बार अपने प्रेमी से शादी रचाने के लिए भागी लेकिन लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। प्रियंका ने अपने परिजनों को मनाने की खूब कोशिश की लेकिन घरवाले नहीं माने। 

/ Updated: Jul 24 2021, 03:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। बिहार के रोहतास जिले में एक प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। 8 साल से टंड़वा गांव के अभयकांत और पडुहार गांव की प्रियंका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था । लड़की घर से चार बार अपने प्रेमी से शादी रचाने के लिए भागी लेकिन लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। प्रियंका ने अपने परिजनों को मनाने की खूब कोशिश की लेकिन घरवाले नहीं माने। लड़की ने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई।  फिर लड़की की शिकायत पर लड़के को थाने बुलाया गया। लड़के ने अपनी तरफ से शादी की सहमति जताई और फिर डेहरी स्थित थाने में इस प्रेमी जोड़े की धूमधाम से शादी रचाई गई। यह शादी महिला थानाध्यक्ष की देख-रेख में हुई, इस दौरान पंडित ने थाने में मंत्रोच्चारण किए और वर- वधू ने एक दूसरे को भी वरमाला पहनाई।  प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे भी लिए फिर शादी संपन्न हुई।  इस शादी के पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है। थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दी।