रुला देने वाला वीडियोः भूख से तड़पकर मर गई मां, कफन को चादर समझ खेलता रहा मासूम

वीडियो डेस्क। ये वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का है। इस वीडियो में एक बच्चा अपनी मां के कफन से खेलता है। मां ने 4 दिन भूख प्यास से त्रस्त होकर अपने प्राण त्याग दिये। मां का शव एक चादर से ढंका हुआ था। और बच्चा इस चादर से खेलता रहा। शायद इस उम्मीद में कि मां अब उठेगी

/ Updated: May 27 2020, 04:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। ये वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का है। इस वीडियो में एक बच्चा अपनी मां के कफन से खेलता है। मां ने 4 दिन भूख प्यास से त्रस्त होकर अपने प्राण त्याग दिये। मां का शव एक चादर से ढंका हुआ था। और बच्चा इस चादर से खेलता रहा। शायद इस उम्मीद में कि मां अब उठेगी। यह महिला गुजरात से लौटी थी। बीते रविवार वह ट्रेन में सवार हुई। खाना और पानी न मिलने के चलते ट्रेन में महिला की स्थिति खराब हो गई। सोमवार को ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। महिला के शव को जब प्लेटफॉर्म पर रखा गया, तब उसका ढाई साल का बच्चा करीब पहुंच गया। वह मां के पास खेलने लगा। उसे जगाने की कोशिश करने लगा।