ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव , जलसा के आसपास का इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित

अमिताभ बच्चन  और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई  है।  ऐश्वर्या और आराध्या अभी अमिताभ के बंगले जलसा में ही हैं।  कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की सेहत अभी ठीक है।

/ Updated: Jul 12 2020, 04:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email


वीडियो डेस्क।   अमिताभ बच्चन  और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई  है।  ऐश्वर्या और आराध्या अभी अमिताभ के बंगले जलसा में ही हैं।  कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की सेहत अभी ठीक है। नानावती अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा है कि अमिताभ और अभिषेक बच्चन की सेहत अभी स्थिर है और दोनों को अस्पताल की आइसोलेशन यूनिट में रखा गया है। वहीं  BMC की टीम अमिताभ बच्चन के घर को सैनिटाइजेशन करने के लिए पहुंची। अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। अमिताभ बच्चन के घर के अलावा आसपास के पूरे इलाके को भी सैनिटाइज किया जाएगा। BMC ने जलसा के आसपास का पूरा इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।