VIDEO: एक्ट्रेस की सैंडल चूमते दिखे अक्षय, 600 साल पुरानी कहानी में ऐसे दिखेगा रोमांस का तड़का

'हाउसफुल' के फ्रेंचाइजी की फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला था। अब फिल्म का पहला गाना 'एक चुम्मा' रिलीज किया जा चुका है।

/ Updated: Sep 30 2019, 04:06 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. 'हाउसफुल' के फ्रेंचाइजी की फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला था। अब फिल्म का पहला गाना 'एक चुम्मा' रिलीज किया जा चुका है। इस गाने में कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा की हॉटनेस का तड़का डाला गया है। साथ ही इसे अरबी गानों की थीम पर बुना गया है। 'एक चुम्मा' को लंदन में 5 अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया गया। सॉन्ग को अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया है। वहीं, सोहेल सेन, अल्तमश फरीदी, ज्योतिका टांगड़ी अपनी आवाज दी है और लिरिक्स समीर अनजान के हैं। इस गाने में सभी ऐक्टर अपनी-अपनी प्रेमिका को इम्प्रेस करने की कोशिश में नजर आ रहे हैं। बता दें, फिल्म को दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।