अनिल कपूर और जॉन अब्राहम ने एक्टर के साथ किया भद्दा मजाक, वायरल हुआ Video

डायरेक्टर अनीस बज्मी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती' 22 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और पुलकित सम्राट जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं। इनके अलावा उर्वशी रौतेला, कृति खरबंदा और इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी भी नजर आएंगे।

/ Updated: Nov 14 2019, 12:57 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। डायरेक्टर अनीस बज्मी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती' 22 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और पुलकित सम्राट जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े एक इवेंट में अनिल कपूर और जॉन अब्राहम ने पुलकित सम्राट के साथ एक भद्दा मजाक किया। दरअसल, स्टेज पर अनिल और जॉन बैठे थे और उनके बीच वाली जगह खाली थी। इतने में वहां पुलकित सम्राट पहुंचे और वो उस जगह पर जैसे ही बैठने के लिए झुके तो धड़ाम से गिर पड़े। दरअसल, दोनों ने उस जगह की कुर्सी हटाकर ऊपर से सिर्फ कपड़ा डाल दिया था। पुलकित को कुछ समझ नहीं आया और वो धोखा खा गए। गिरने के बाद अनिल कपूर और जॉन अब्राहम जोर-जोर से हंसने लगे। उन्हें देख फिल्म की एक्ट्रेस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। हालांकि कुछ देर बाद दोनों ने पुलकित को उठाया। बाद में पता चला कि सबने मिलकर पुलकित के साथ प्रैंक किया है। बता दें कि फिल्म में उर्वशी रौतेला, कृति खरबंदा और इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी भी काम कर रहे हैं।