कोरोना वायरस: अनुपम खेर के घर मिलने पहुंचे अनिल कपूर को अंदर भी नहीं बुलाया, बालकनी से बोले अनुपम 15 दिन बाद

 अनुपम खेर और अनिल कपूर  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुपम खेर अपनी बालकनी में खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं और इसी बीच अनिल कपूर भी वहां आ जाते है। जिसके बाद 'वो तेरे घर के सामने एक घर बनाउंगा' सॉन्ग गाने लगते हैं। इस वीडियो को अनुपम खेर ने शेयर किया है, जिसपर अनिल कपूर का भी रिएक्शन आ गया है।

/ Updated: Mar 27 2020, 11:35 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 23 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक दिन में 150 जानें गईं और करीब 14 हजार नए केस सामने आए हैं। अब तक यहां 1,177 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिसटेंस बहुत जरूरी है। आम लोग ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स भी कोरानावायरस की वजह से इन दिनों घर में ही समय बिता रहे हैं। साथ-साथ वीडियो पोस्ट कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में अनुपम खेर और अनिल कपूर  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुपम खेर अपनी बालकनी में खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं और इसी बीच अनिल कपूर भी वहां आ जाते है। जिसके बाद 'वो तेरे घर के सामने एक घर बनाउंगा' सॉन्ग गाने लगते हैं। इस वीडियो को अनुपम खेर ने शेयर किया है, जिसपर अनिल कपूर का भी रिएक्शन आ गया है।