अनुराग कश्यप ने राष्ट्रगान पर उठाया सवाल, बोले, नेशनल एंथम बजाकर हम क्या अचीव करना चाहते हैं

अनुराग कश्यप ने हाल ही में देशभर में लागू हुए CAA कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कश्यप ने सोशल मीडिया पर मोदी के लिए बेहद घटिया और शर्मनाक बात लिखी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

/ Updated: Jan 11 2020, 06:06 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (CAA)का विरोध करने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुराग कश्यप राष्ट्रगान बजाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अनुराग कहते हैं-सिनेमा के पहले नेशनल एंथम बजाके हम क्या क्या अचीव करना चाहते हैं। वहीं एक और वीडियो में अनुराग कश्यप खुद राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं। अनुराग कश्यप के इस दोहरे रवैये पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- थिएटर में राष्ट्रगान नहीं गाएंगे, लेकिन विरोध करते वक्त देशभक्ति दिखाएंगे। बता दें कि अनुराग कश्यप ने हाल ही में देशभर में लागू हुए CAA कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कश्यप ने सोशल मीडिया पर मोदी के लिए बेहद घटिया और शर्मनाक बात लिखी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।