चाचा के घर दिवाली पार्टी में मलाइका के साथ पहुंचे अर्जुन, एक ही कार में दिखा कपल: Video

मलाइका-अर्जुन के अलावा अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में चंकी पांडे और उनकी फैमिली, शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, एकता कपूर, अनुष्का और विराट कोहली, अंशुला कपूर, श्रद्धा कपूर, हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर समेत कई हस्तियां पहुंचीं। 

/ Updated: Oct 28 2019, 12:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। दिवाली के मौके पर अनिल कपूर ने बॉलीवुड सेलेब्स को ग्रैंड पार्टी दी। इस मौके पर उनके भतीजे अर्जुन कपूर भी पहुंचे। खास बात ये है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक ही कार से पार्टी में पहुंचे। इस दौरान मलाइका ने जहां ब्लैक गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लू कलर के कुर्ते में नजर आए। बता दें कि इससे पहले दोनों अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में भी पहुंचे थे। मलाइका-अर्जुन के अलावा अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में चंकी पांडे और उनकी फैमिली, शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, एकता कपूर, अनुष्का और विराट कोहली, अंशुला कपूर, श्रद्धा कपूर, हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर समेत कई हस्तियां पहुंचीं।