VIDEO: 'धकधक गर्ल' ने गुलेल से सलमान पर लगाया निशाना, रिक्रिएट किया 'हम आपके हैं कौन' का सीन

टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' का 13वां सीजन शुरू होने में महज एक दिन बचा है। यह शो 29 सितंबर से टेलिकास्ट किया जाएगा। इससे पहले शो का लॉन्च इवेंट भी रखा गया था। इसके अलावा रोज शो से जुड़े कुछ ना कुछ नए प्रोमोज भी शेयर किए जा रहे हैं।

/ Updated: Sep 28 2019, 04:57 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' का 13वां सीजन शुरू होने में महज एक दिन बचा है। यह शो 29 सितंबर से टेलिकास्ट किया जाएगा। इससे पहले शो का लॉन्च इवेंट भी रखा गया था। इसके अलावा रोज शो से जुड़े कुछ ना कुछ नए प्रोमोज भी शेयर किए जा रहे हैं। अब शो के टेलिकास्ट से एक दिन पहले शनिवार को एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया, जिसमें 'धकधक गर्ल' माधुरी दीक्षित सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। इसमें वे पहले बिग बॉस के घर का जायजा लेती हैं और 'हम आपके हैं कौन' के गुलेल से मारने वाला सीन रिक्रिएट किया। इसके साथ ही वो 'साजन' फिल्म के गाने 'साजन की आंखों में' और 'आज की पार्टी मेरी तरफ से...' पर जमकर डांस करती हैं। ये वीडियो काफी दिलचस्प है, जो कि शो के जल्दी से प्रसारित करने के लिए आपकी धड़कने बढ़ा सकता है।