बिपाशा ने जैसे ही छुए बच्चे के पैर, खिलखिला उठा मासूम, बच्चे के साथ दिखी क्लोज बॉन्डिंग

बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। वो आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं।

/ Updated: Dec 05 2019, 04:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 3 साल हो चुके हैं। इस दौरान कई बार बिपाशा की प्रेग्नेंसी को लेकर भी मीडिया में खबरें आईं, लेकिन वो सब महज अफवाह ही निकली। वैसे, सोशल मीडिया पर बिपाशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बच्चे के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में बच्चा अपनी मां की गोद में है और बिपाशा उसके पैरों को सहलाती हैं। जैसे ही बिपाशा बच्चे के पैर छूती हैं तो वो जोर-जोर से हंसने लगता है। बिपाशा काफी देर तक बच्चे के साथ खेलती हैं। बच्चे के चेहरे पर खुशी देख बिपाशा कहती हैं उसे मैं याद हूं। बिपाशा के साथ बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिपाशा आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं।