गाय के बछड़े को चारा खिलाते दिखे 84 साल के धर्मेंद्र, उसने भी एक्टर पर जताया प्यार

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में फिल्म्स की शूटिंग तक रोक दी गई है और सभी स्टार्स अपने घरों में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं, घर्मेंद्र अपना टाइम फार्महाउस में बिता रहे हैं।

Share this Video

मुंबई. कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में फिल्म्स की शूटिंग तक रोक दी गई है और सभी स्टार्स अपने घरों में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं, घर्मेंद्र अपना टाइम फार्महाउस में बिता रहे हैं। वो लगातार फार्महाउस से जुड़े वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो और शेयर किया है। इसमें वो एक गाय के बछड़े को चारा खिलाते दिख रहे हैं और वो भी एक्टर पर प्यार जताता नजर आ रहा है। वीडियो में धर्मेंद्र बताते हैं कि उन्हें उनके चाहने वाले ने गाय दी थी। ये उसी का बछड़ा है। इसे शेयर करने के साथ ही धर्मेंद्र ने कैप्शन लिखा, 'बहुत ज्यादा खुश हूं इन प्यारे लोगों के साथ।' 

पिछले दिनों धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस से खेत और अपनी वैनिटी वैन भी दिखाई थी। इसके अलावा वह अपने फार्महाउस पर उगी हुई ढेर सारी सब्जियों के साथ नजर आए थे। उनके वीडियोज को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने बताया था कि लॉकडाउन से एक दिन पहले ही वो अपने फार्महाउस पर आए थे। तब से वो यहीं पर ही हैं।

Related Video