हिंदुजा अस्पताल से बाहर आई दिलीप कुमार की बॉडी, मौत के बाद भी साये की तरह साथ थीं सायरा बानो

वीडियो डेस्क। गुजरे जमाने के एक्टर और बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भी भर्ती करना पड़ा था। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। गुजरे जमाने के एक्टर और बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भी भर्ती करना पड़ा था। दिलीप कुमार को पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार बुधवार 5 बजे जुहू के कब्रिस्तान में किया जाएगा। शादी के बाद अपने पति दिलीप कुमार के साथ साए की तरह साथ रहीं हैं सायरा बानो। और उनकी मौत के बाद भी उनके हर पल साथ दिखीं। दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी बॉडी को अस्पताल से बाहर लाया गया। जहां सायरा बानो साथ में दिखीं। सायरा बानो पति दिलीप कुमार के गुजर जाने के बाद से खुद पर काबू नहीं रख पा रही है। 55 साल का साथ एक झटके में छूट गया। उनके आंसू नहीं रूक रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video