दिवाली पार्टी में जमकर नाचीं एकता कपूर, इस एक्टर के साथ लगाए ठुमके : Video

 एकता कपूर की दिवाली पार्टी में अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी, आमना शरीफ, करिश्मा तन्ना, शब्बीर अहलूवालिया और उनकी पत्नी कांची कौल, नुसरत भरूचा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा और करन जौहर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे।

/ Updated: Oct 27 2019, 12:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। एकता कपूर ने शनिवार रात को अपने घर पर दिवाली पार्टी दी। इस मौके पर बॉलीवुड और टीवी के कई बड़े स्टार्स पहुंचे। पार्टी में एकता ब्लू और गोल्डन कलर की ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान एकता कपूर ने गोविंदा की फिल्म के गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर राजकुमार राव के साथ जमकर डांस किया। एकता कपूर ने रवीना टंडन की स्टाइल में जमकर डांस मूव्स दिखाए। वहीं राजकुमार राव भी गोविंदा के अंदाज में थिरकते दिखे। एकता और राजकुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि एकता कपूर की दिवाली पार्टी में अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी, आमना शरीफ, करिश्मा तन्ना, शब्बीर अहलूवालिया और उनकी पत्नी कांची कौल, नुसरत भरूचा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा, करन जौहर, संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर, ऋषि और नीतू कपूर, करन कुंद्रा, रिद्धिमा पंडित, उर्वशी ढोलकिया और एली अवराम भी पहुंचे।