रात भर बैचेनी से सुशांत को याद करती रहीं एकता कपूर, खुद बनाया ये वीडियो

 एकता कपूर सुशांत सिंह के जाने के बाद पूरी रात सो नहीं सकीं। उनके जेहन में वो हर बात कौंधती रही जो सुशांत से जुड़ी थी। कैसे उन्हें खोजा गया। पवित्र रिश्ता के सेट पर और स्टार्स की पार्टी में वे एकता से क्या-क्या शेयर करते थे। इन्हीं सारी यादाें को समेट कर एकता ने एक वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ लिखी पोस्ट में वे कह रही हैं - हम हर दिन तुम्हारा जश्न मनाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि अब तुम अपनी मां के साथ होगे, जिन्हें तुम बहुत मिस करते थे।इस वीडियो के साथ एकता लिखती हैं-  एक लंबी बैचेन रात के बाद, कुछ अलग करने की हिमाकत की है।

/ Updated: Jun 16 2020, 01:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। एकता कपूर सुशांत सिंह के जाने के बाद पूरी रात सो नहीं सकीं। उनके जेहन में वो हर बात कौंधती रही जो सुशांत से जुड़ी थी। कैसे उन्हें खोजा गया। पवित्र रिश्ता के सेट पर और स्टार्स की पार्टी में वे एकता से क्या-क्या शेयर करते थे। इन्हीं सारी यादाें को समेट कर एकता ने एक वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ लिखी पोस्ट में वे कह रही हैं - हम हर दिन तुम्हारा जश्न मनाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि अब तुम अपनी मां के साथ होगे, जिन्हें तुम बहुत मिस करते थे।इस वीडियो के साथ एकता लिखती हैं-  एक लंबी बैचेन रात के बाद, कुछ अलग करने की हिमाकत की है। मैं अगर कुछ शेयर कर सकती हूं तो वह बालाजी टेलीफिल्म की हमारी कुछ फोटो हैं। यह मुझे सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या हम हैं। हम वाकई हैं, उन लोगों के लिए जिन्हें हम प्यार करते हैं और जिनकी फिक्र करते हैं। क्या हम लोगों को वाकई जानते हैं, या फिर केवल उन लोगों के बारे में राय बनाते हैं, जो नियमों का पालन नहीं करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अब तुम अपनी मां के साथ होगे, जिन्हें तुम बहुत मिस करते थे।