महानायक अमिताभ बच्चन के लिए दुआएं शुरू, कहीं पूजा-पाठ तो कहीं हुआ रुद्राभिषेक

महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। शनिवार को उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह हॉस्पिटल सूत्रों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर और उन्हें आइसाेलेशन में रखा गया है।

/ Updated: Jul 12 2020, 03:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। शनिवार को उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह हॉस्पिटल सूत्रों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर और उन्हें आइसाेलेशन में रखा गया है। 77 साल के बिग बी ने शनिवार को अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्विटर पर दी। इसके बाद उनके दोस्त, कलीग्स और चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन के जल्द ठीक होने के लिए भोपाल में दुआएं शुरू हो गई हैं। राजधानी के टीटी नगर इलाके में स्थित नौ दुर्गा मंदिर में बच्चन के स्वास्थ्य के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है। मंदिर के संचालक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अमिताभ देश की शान हैं। वह हर किसी के दिल में रहते हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हम उनके जल्दी स्वास्थ्य होने के लिए हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चन ने इसी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के लोगों की कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर जमकर तारीफ की थी।