सुपुर्द ए खाक हुईं सरोज खान, देखिए अंतिम यात्रा का वीडियो

वीडियो डेस्क। बॉलिवुड को एक और झटका लगा है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने भी अलविदा कह दिया। बॉलिवुड में एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। सरोज खान को 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रात 1.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 71 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट के चलते मुंबई में उनका इंतकाल हो गया। 

/ Updated: Jul 03 2020, 01:33 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। बॉलिवुड को एक और झटका लगा है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने भी अलविदा कह दिया। बॉलिवुड में एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। सरोज खान को 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रात 1.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 71 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट के चलते मुंबई में उनका इंतकाल हो गया। शुक्रवार सुबह उन्हें मलाड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे। सरोज खान ने महज 3 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों में रही है उन्होंने 13 साल की उम्र में खुद से 30 साल बड़े व्यक्ति से शादी कर ली थी। सरोज खान ने काफी समय से बॉलिवुड से ब्रेक लिया हुआ था उन्होने कलंक और मणिकर्णिका फिल्म में लास्ट कोरियोग्राफी की थी।  उनके निधन से पूरी बॉलिवुड में शोक की लहर है।