VIDEO: 'गुमनामी' खोलेगी नेताजी की मौत का रहस्य ?

आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस का जीवन और उनकी मौत का रहस्य आज भी लोगों के मन में एक बड़ा सवाल बनकर खड़ा है।

/ Updated: Sep 08 2019, 07:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस का जीवन और उनकी मौत का रहस्य आज भी लोगों के मन में एक बड़ा सवाल बनकर खड़ा है। लाखों विरोधों के बाद फिल्म 'गुमनामी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के फैजबाद में 'गुमनामी बाबा' के नाम से जीवन जीने वाले व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया है। उनसे मिलने वालों ने दावा किया कि वह कोई और नहीं बल्कि नेताजी बोस थे। हालांकि, कहा जाता है कि नेताजी की मौत 1945 में एक विमान दुर्घटना में हुई थी। 'गुमनामी' ट्रेलर में  एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी भी नेताजी की मौत के पीछे के रहस्य की गुत्थी तमाम दस्तावेजों से सुलझाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। ये 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन रिलीज की जाएगी।