कैमरा देख काजोल की बेटी ने छुपाया चेहरा तो लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स : Video

बता दें कि न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है'। यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं। 

/ Updated: Oct 21 2019, 04:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा 16 साल की हो चुकी हैं। न्यासा हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आईं। इस दौरान न्यासा की नजर जैसे ही मीडिया के कैमरों पर पड़ी तो वो फौरन अपना चेहरा छुपाने लगीं। इस दौरान न्यासा के साथ आए गार्ड ने उन्हें छतरी लेकिर रिसीव किया और वो जल्दी से अपनी कार में बैठकर निकल गईं। न्यासा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स न्यासा के रंग और ट्रांसफॉर्मेंशन को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- लगता है इसने गोरा होने का ट्रीटमेंट लिया है। वहीं एक और शख्स ने लिखा- छाता लगाने की क्या जरूरत है। एक और यूजर बोला- इसने स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट कराया है क्या?

बता दें कि न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है'। यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं। न्यासा फिलहाल सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्‍यासा की मानें तो वे फिल्‍मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनें। न्‍यासा की मां काजोल भी ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। बता दें, न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्‍छी स्विमर भी हैं।