बीच पर गेम खेलती नजर आईं कैटरीना कैफ, अक्षय ने किया फ्लर्ट तो ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। इस मूवी के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब सूर्यवंशी के सेट से कैटरीना कैफ ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो गेम खेलती दिख रही हैं। एक्ट्रेस गेम को जीतने की काफी कोशिश करती हैं, लेकिन हार जाती हैं। इस दौरान अक्षय कैटरीना को गेम जीतने के लिए उनका उत्साह बढ़ाते भी दिखते हैं।

/ Updated: Mar 07 2020, 07:45 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। इस मूवी के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब सूर्यवंशी के सेट से कैटरीना कैफ ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो गेम खेलती दिख रही हैं। एक्ट्रेस गेम को जीतने की काफी कोशिश करती हैं, लेकिन हार जाती हैं। इस दौरान अक्षय कैटरीना को गेम जीतने के लिए उनका उत्साह बढ़ाते भी दिखते हैं। हालांकि, वो हार जाती हैं। इसके बाद अक्षय उनके साथ फ्लर्ट करती दिखते हैं, लेकिन कैटरीना उन्हें रोक देती हैं और मुस्कुरा कर चली जाती हैं। कैटरीना ने वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'दिन के आखिरी में सूर्यवंशी की गेम। अक्षय कुमार एक गंभीर कप्तान हैं, प्लीज उन्हें वीडियो में गौर से निर्देश देते हुए सुनें।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसे खबर बनाए जाने तक महज 4 घंटे में 19 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, सूर्यवंशी में अक्षय के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे। इसे 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगी।