'नमस्कार मैं इरफान खान'... आप सभी को जरूर सुनना चाहिए उनका ये ऑडियो संदेश

मशहूर अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया। वे 53 साल के थे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे यहां मंगलवार को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद भर्ती कराए गए थे। 

/ Updated: Apr 29 2020, 03:31 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मशहूर अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया। वे 53 साल के थे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे यहां मंगलवार को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद भर्ती कराए गए थे। इरफान खान की हाल ही में एक अंग्रेजी मीडियम फिल्म रिलीज हुई थी। इससे पहले वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी के चलते फिल्मों से काफी दूर थे। इरफान ने फिल्म रिलीज होने से पहले अपने फैन के लिए एक मैसेज जारी किया था। किसे पता था, यह उनका आखिरी संदेश बन जाएगा।  

ये है आखिरी संदेश
इरफान ने मैसेज जारी कहा था, हैलो भाइयों बहनों, नमस्कार मैं इरफान खान मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर ये ... लेकिन मेरे शरीर के भीतर कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हुए हैं। उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा, आपको इतल्ला कर दी जाएगी। कहावत है कि व्हेन लाइफ गिव्ज यू लेमन, यू मेक ए लेमनेड। बोलने में अच्छा लगता है, लेकिन सच में जब जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपके पास और चॉइस भी क्या होती है पॉजिटिव रहने के अलावा।