Video: कटरीना-विक्की को धमकी देने वाला कौन? एक्ट्रेस को बताता है वाइफ, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनके पति विक्की कौशल को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। सोशल मीडिया पर एक शख्स कपल को धमकी दे रहा था। मुंबई पुलिस ने ना सिर्फ धमकी देने वाला का पता लगाया है बल्कि गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

/ Updated: Jul 25 2022, 04:51 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  कटरीना कैफ और विक्की कौशल को धमकी देने वाला कौन है।इसका पता चल चुका है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनके पति विक्की कौशल को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। सोशल मीडिया पर एक शख्स कपल को धमकी दे रहा था। मुंबई पुलिस ने ना सिर्फ धमकी देने वाला का पता लगाया है बल्कि गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। मुंबई पुलिस ने मनविंदर सिंह नाम के शख्स को गिरफ़्तार किया है। मनविंदर एक स्ट्रगलिंग एक्टर है। मनविंदर बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का बहुत बड़ा फैन है। इतना ही नहीं वो कटरीना को अपनी वाइफ बनाना चाहता है इसके लिए शख्स काफी दिनों से कपल को परेशान कर रहा था। ये शख्स मुंबई में ही रहता है। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है। इस शख्स का जब सोशल मीडिया एकाउंट छाना तो चौंकाने वाली चीजे सामने आई। सिरफिरे ने एडिट कर कैटरीना के साथ फोटो लगाई हुई है। इंस्टाग्राम पर अपना नाम King Aditya Rajput🇮🇳VVIP लिखा हुआ है।  प्रोफाइल बायो में शख्स ने खुद को एक्टर बताया है औस सबसे शॉकिंग  इस शख्स ने बायो में My Girlfriend/Wife @katrinakaif लिखा है। आरोपी ने कई फोटो एडिट कर कटरीना के साथ अपने फोटो लगाए हुए हैं।  फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.

Read more Articles on