शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का दूसरा क्रिसमस, पति के साथ कुछ यूं किया सेलिब्रेट

क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो देखने के बाद प्रियंका और निक के फैन्स उन्हें क्रिसमस की बधाइयां दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरिज 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी काम कर रहे हैं।

Share this Video

मुंबई। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना दूसरा क्रिसमस पति निक जोनास के साथ सेलिब्रेट किया। दोनों के क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका पति के साथ मिलकर क्रिसमस कुकीज डेकोरेट कर रही हैं। वीडियो में निक जोनास कहते हैं- "हम क्रिसमस केक के लिए कुकीज सजा रहे हैं।" पति की बात सुनकर प्रियंका कहती हैं, "मैंने निंजा बनाया है।" वीडियो को निक जोनास ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद प्रियंका और निक के फैन्स उन्हें क्रिसमस की बधाइयां दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरिज 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी काम कर रहे हैं।

Related Video