सुशांत की बहन ने भाई की याद में शेयर किया इमोशनल वीडियो, बोली-वर्ल्ड का बेस्ट बेबी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार को गहरा धक्का लगा है। 34 साल की उम्र में ही एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब उनकी मौत को एक महीने होने वाला है। लेकिन, उनके गम से परिवार अब भी बाहर नहीं निकल पा रहा है। बुजुर्ग पिता जवान बेटे के चले जाने से उसकी यादों में खोए हुए हैं।

Share this Video

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार को गहरा धक्का लगा है। 34 साल की उम्र में ही एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब उनकी मौत को एक महीने होने वाला है। लेकिन, उनके गम से परिवार अब भी बाहर नहीं निकल पा रहा है। बुजुर्ग पिता जवान बेटे के चले जाने से उसकी यादों में खोए हुए हैं। वहीं, अपने इकलौते भाई को याद कर बहनें भी इमोशनल हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भाई को याद किया और लोगों को फिर इमोशनल कर दिया। वो वीडियो के सहारे इकलौते भाई से जुड़ी यादों को समेटने की कोशिश कर रही हैं और बड़े सुंदर ढंग से सुशांत को याद करते हुए इस तरह पिरो दिया है। श्वेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सच अ क्यूटी पाई... वर्ल्ड का बेस्ट बेबी, जिसकी आंखों में हमेशा सपने थे।' इस कैप्शन के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर की है।

Related Video