गणपति बप्पा का जयकारा लगाते दिखे तैमूर, वायरल हुआ करीना के लाडले का क्यूट अंदाज : Video

कुछ दिनों पहले तैमूर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो ट्रेडमिल पर बैठकर मां करीना कपूर को योग करते देख रहे थे। 
 

/ Updated: Sep 10 2019, 07:39 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान इस वक्त बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। आए दिन तैमूर के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मामा अरमान जैन के साथ खेलते दिख रहे हैं। वीडियो में तैमूर कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तैमूर गणेश जी का जयकारा भी लगा रहे हैं। वीडियो में तैमूर के हाथों में लॉलीपॉप नजर आ रही है और वो जोर से कहते हैं 'मंगलमूर्ति मोरया।' तैमूर के साथ ही उनके बड़े भाई कियान कपूर भी खेल रहे हैं। कियान करिश्मा कपूर के बेटे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले तैमूर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो ट्रेडमिल पर बैठकर मां करीना कपूर को योग करते देख रहे थे।