'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर देख जायरा वसीम पर भड़के लोग, कर रहे भद्दे-भद्दे कमेंट्स

'द स्काई इज पिंक' की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की सच्ची घटना पर बेस्ड है। आयशा का 18 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी की वजह से निधन हो गया था। फिल्म में आयशा चौधरी का किरदार 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने निभाया है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

/ Updated: Sep 10 2019, 01:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 3 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत फरहान और प्रियंका की लव स्टोरी से होती है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट हो जाती है और फिर उनके घर जन्म होता है बेटी आयशा का। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है, जिसमें एक कपल अपनी बेटी को हुई गंभीर बीमारी और जिंदगी की जद्दोजहद के बीच जूझता नजर आता है। इस बीच लाइफ में होने वाले बदलाव और पड़ाव को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। बता दें कि फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की सच्ची घटना पर बेस्ड है। आयशा का 18 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी की वजह से निधन हो गया था। फिल्म में आयशा चौधरी का किरदार 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने निभाया है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

ट्रेलर देख भड़के लोग : मजहब को आधार बनाकर बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा कर चुकीं जायरा वसीम को फिल्म के ट्रेलर में देख लोग भड़क गए हैं। यहां तक कि जायरा की धार्मिक पहचान को निशाना बनाते हुए उन पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जो अल्लाह के नाम पर फिल्में छोड़ने की बात कह रही थी। अब वो लौट आई है। क्या ये सब पब्ल‍िसिटी स्टंट था। अब कहां गया जायरा वसीम का इस्लाम।"  वहीं एक और शख्स ने कहा- "मैं तो यह फिल्म कतई नहीं देखूंगा, क्योंकि इसमें जिहादी जायरा वसीम है।"