वाजिद खान का आखिरी गाना भाई के नाम, दुनिया को अलविदा कहने से पहले गाया 'हुड़ हुड़ दबंग'

कोरोना काल में बॉलीवुड से बुरी खबरों के आने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। इरफान खान और ऋषि कपूर के जाने के बाद 42 साल की उम्र में म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। इसके साथ ही उन्हें कोरोना का संक्रमण भी बताया जा रहा है। 

/ Updated: Jun 02 2020, 12:54 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. कोरोना काल में बॉलीवुड से बुरी खबरों के आने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। इरफान खान और ऋषि कपूर के जाने के बाद 42 साल की उम्र में म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। इसके साथ ही उन्हें कोरोना का संक्रमण भी बताया जा रहा है। इसके कारण उनकी किडनी में इंफेक्शन हो गया था, जिससे उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां, वो अपनी जिंदगी से जंग लड़ते-लड़ते हार गए। वाजिद खान का अंतिम संस्कार किया जा चुका है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो सलमान की फिल्म 'दबंग' का सॉन्ग 'हुड़ हुड़ दबंग' गा रहे हैं। लेकिन, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वाजिद का ये वीडियो अंतिम पलों का है। बाते दें, इस गाने का म्यूजिक वाजिद खान ने ही कंपोज किया था। 

आज साजिद-वाजिद की जोड़ी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। इनके फिल्मी सफर में सलमान खान का बड़ा हाथ रहा है। दोनों सलमान खान के करीबियों में से गिने जाते हैं। साजिद-वाजिद ने अपने करियर की शुरुआत सलमान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म के म्यूजिक का श्रेय हिमेश रेशमिया और जतिन-ललित को जाता है, लेकिन साजिद-वाजिद ने अरबाज खान पर फिल्माया गाना 'तेरी जवानी' कंपोज किया था। वाजिद खान के करियर का आखिरी गाना भी सलमान के नाम रहा। हाल ही में सलमान के दो गाने 'प्यार करो न' और 'भाई-भाई' के कंपोजर भी साजिद-वाजिद ही हैं, जो कि कुछ दिन पहले यूट्यूब पर रिलीज किए गए हैं।