शो में साड़ी पहन पहुंची अनिल कपूर की बेटी, पर कर बैठी एक भूल जिससे उड़ रहा मजाक : Video

मुंबई। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बुधवार को कॉमेडियन मनीष पॉल के शो 'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' में पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ एक्टर राजकुमार राव भी थे। शो में ग्रीन कलर की साड़ी में पहुंचीं सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि इस दौरान उनसे एक चूक हो गई, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है। दरअसल, खूबसूरत साड़ी के साथ सोनम ने जो सैंडल पहना उसे देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। सोनम को देख नीतू अरोरा नाम की एक यूजर ने लिखा- 'बहन तुम्हारी चप्पल छोटी है।' वहीं कुलवीर राज नाम के एक यूजर ने कहा- 'जब साड़ी पहननी नहीं आती तो किसी से पूछ लेतीं।' बता दें कि सोनम कपूर की फिल्म 'जोया फैक्टर' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में सोनम ने लकी चार्म गर्ल का किरदार निभाया है। 

/ Updated: Oct 03 2019, 01:46 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email