62 की उम्र में भी 26 के नौजवान को मात देते हैं अनिल कपूर, वायरल हो रहा फिटनेस Video

अनिल कपूर हर दिन 2 से 3 घंटे वर्कआउट करते हैं। वे अपने नियमों और बॉडी पार्ट्स की जरूरत के हिसाब से वर्कआउट बदलते रहते हैं। हर दिन 10 से 20 मिनट तक कार्डियो करने के बाद वे फ्री वेट, पुश-अप्स, क्रंचेस, चेयर स्क्वाट जैसे टिपिकल वर्कआउट करते हैं। 

/ Updated: Oct 17 2019, 04:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मैदान में दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ अनिल ने कैप्शन में लिखा है- ये सब तुम्हारे प्यार और दुआओं का कमाल है कि मैं इस उम्र में भी इतना तेज दौड़ पा रहा हूं और यही वजह है कि मैं हर दिन फिट और हेल्दी रहता हूं। हैप्पी करवा चौथ, सुनीता कपूर। सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इसे 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बता दें कि अनिल कपूर 62 साल की उम्र में भी इतने फिट है कि वो किसी 26 साल के नौजवान तक को मात दे सकते हैं। अनिल कपूर की फिटनेस में उनके डेली रुटीन का बहुत बड़ा हाथ है।

दिन में 5 से 6 बार खाना खाते हैं अनिल : 
अनिल कपूर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वे उम्र संबंधी कॉमन बीमारियों से मुक्त हैं। अनिल कपूर की डाइट की बात करें तो वे दिन में 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाना खाते हैं। इसमें सब्जियां, दाल, ओट्स, मछली, ब्रोकली, चिकन और प्रोटीन शेक्स शामिल होते हैं।

2 से 3 घंटे करते हैं वर्कआउट : 
अनिल कपूर हर दिन 2 से 3 घंटे वर्कआउट करते हैं। वे अपने नियमों और बॉडी पार्ट्स की जरूरत के हिसाब से वर्कआउट बदलते रहते हैं। हर दिन 10 से 20 मिनट तक कार्डियो करने के बाद वे फ्री वेट, पुश-अप्स, क्रंचेस, चेयर स्क्वाट जैसे टिपिकल वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट में तेजी से साइकिलिंग करना भी शामिल है। सुबह उठकर या तो वे साइकिलिंग करते हैं या फिर जॉगिंग। योग प्रैक्टिस को भी उन्होंने अपने रुटीन का हिस्सा बनाया हुआ है।

लेटनाइट पार्टी में नहीं जाते अनिल कपूर : 
एक इंटरव्यू के दौरान बेटी सोनम ने बताया था कि पापा अनिल कपूर रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे दिखाई नहीं देते। सोने-उठने के साथ-साथ अनिल कपूर डिसिप्लिन डाइट भी फॉलो करते हैं। वे शुगर और जंक फूड को अवॉयड करते हैं। अनिल कपूर का मानना है कि ज्यादातर हेल्थ इश्यूज शुगर की वजह से होते हैं और आप इसे खाना जितना कम करेंगे, आपकी हेल्थ उतनी ही बेहतर रहेगी।