प्रियंका चोपड़ा को इस पंजाबी सिंगर ने दिया था एक्टिंग करने का पहला मौका

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। लेकिन इससे पहले ही वे एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी थीं। 

Share this Video

मुंबई. बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। लेकिन इससे पहले ही वे एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी थीं। वे मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के गाने 'सजन मेरे सतरंगिया' पर एक्टिंग करती नजर आई थीं। प्रियंका आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 18 जुलाई, 1982 को हुआ था। तो ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू कराएंगे।

यूनिसेफ की हैं गुडविल एंबेस्डर

प्रियंका चोपड़ा जितना फिल्मों में काम करने के लिए तत्पर रहती हैं। उतनी ही रूचि वे सामाजिक काम करने में भी रखती हैं। वे अगस्त 2010 से यूनिसेफ से जुड़ी हैं और उनके काम को देखते हुए उन्हें यूनिसेफ का गुडविल एंबेस्डर भी बनाया गया है। 

मिस वर्ल्ड से हॉलीवुड तक का सफर किया तय

प्रियंका चोपड़ा आज देश की हर लड़की की मिसाल हैं। झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी एक्ट्रेस कभी इंजीनियरिंग पढ़ने का ख्वाब रखती थीं लेकिन ये कौन जानता था कि इंजीनियर बनने का सपना देखने वाली लड़की एक दिन मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर तय करेगी। उन्होंने हिंदी फिल्म 'अंदाज' से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। इसमें उन्होंने अक्षय कुमार के अपोजिट रोल प्ले किया था। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड में 'क्वांटिको' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

फरहान अख्तर के साथ मूवी में आएंगी नजर

अगर पीसी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वे 11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। डायरेक्टर शोनाली बोस ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है।

Related Video