VIDEO: आधी रात को फैंस ने शाहरुख को मन्नत पहुंचकर बर्थडे किया विश

शाहरुख खान 2 नवंबर शनिवार को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। ऐसे में हर साल की तरह ही फैंस देर शाम से ही एक्टर के घर मन्नत के नीचे जन्मदिन की बाधाई देने के लिए जमा होना शुरू हो गए थे।

/ Updated: Nov 02 2019, 01:42 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. शाहरुख खान 2 नवंबर शनिवार को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। ऐसे में हर साल की तरह ही फैंस देर शाम से ही एक्टर के घर मन्नत के नीचे जन्मदिन की बाधाई देने के लिए जमा होना शुरू हो गए थे। शाहरुख अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस की उत्सुकता को देखकर आधी रात को उनसे मिलने के लिए मन्नत की बालकनी में आए और फैंस की विशेज को स्वीकार किया। इसके साथ ही उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान एक्टर की एक झलक पाने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे। सिनेमाजगत में शाहरुख को किंग खान, रोमांस किंग और किंग ऑफ बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में 1992 में आई फिल्म 'दिवाना' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'डर', 'बाजीगर' और अंजाम में काम किया। हालांकि, एक्टर को फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995) से नेम और फेम दोनों ही मिला। इसमें उनके अपोजिट काजोल ने लीड रोल प्ले किया था।