मोबाइल की रिंग बजते ही जैसे ही कॉल रिसीव किया..पेट्रोल ने पकड़ ली आग..देखिए फिर क्या हुआ

इस वीडियो को देखकर आपको अलर्ट हो जाने की जरूरत है..यह मत सोचिए कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने से कुछ नहीं होता। देखिए क्या हो सकता है। जरा-सी लापरवाही ने कई लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी थी। गनीमत रही पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने हिम्मत दिखाई...वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। यह वीडियो छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

/ Updated: Jul 28 2020, 01:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बेमेतरा, छत्तीसगढ़. अगर आपको लगता है कि पेट्रोल पंप पर लिखे दिशा-निर्देशों से कुछ नहीं होता, तो फिर इस वीडियो को देखकर अलर्ट हो जाने की जरूरत है। यह हादसा पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने से हुआ। जरा-सी लापरवाही ने कई लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी थी। गनीमत रही पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने हिम्मत दिखाई...वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। यह वीडियो छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप का है। घटना 24 जुलाई की बताई जाती है। एक शख्स बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था। पीछे बुजुर्ग बैठे थे। साथ ही पास में एक अन्य बाइक वाला और पेट्रोल पंप का दूसरा कर्मचारी खड़ा था। पेट्रोल भरवाने के दौरान बाइक सवार का कॉल आया। उसने जैसे ही कॉल रिसीव किया...पेट्रोल ने आग पकड़ ली। यह देखकर सबके होश उड़ गए। सब जान बचाकर भागे। बाद में पेट्रोल पंप के दोनों कर्मचारियों ने हिम्मत करके आग बुझाई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।