लॉकडाउन के बीच धोनी ने बेटी के साथ की बाइक राइडिंग, साक्षी बोलीः दोनों बच्चे खेल रहे हैं

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है और सभी खिलाड़ी अपने घरों में रहने पर मजबूर है। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ बाइक की सवारी करते नजर आए। 

Share this Video

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है और सभी खिलाड़ी अपने घरों में रहने पर मजबूर है। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी को जिम की समस्या है तो किसी को बाल कटवाने के लिए नाई नहीं मिल रहा है। इस बीच धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ बाइक की सवारी करते नजर आए। हालांकि इसके लिए उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा और उन्होंने अपने 7 एकड़ के फॉर्म हाउस में ही गाड़ी चलाई। इस दौरान साक्षी माही और जीवा का वीडियो बनाती रहीं और उन्होंने दोनों को बच्चा कहकर संबोधित किया। चेन्नई सुपरिकंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। 

गौरतलब है कि धोनी सोशलम मीडिया से आमतौर पर दूर रहते हैं और उनके बारे में जानने के लिए फैंस को साक्षी या फिर चेन्नई के अकाउंट प निर्भर रहना पड़ता है। लॉकडाउन के बीच टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लाइव चैट कर रहे हैं और फैंस को नई नई बातें जानने को मिल रही हैं, पर धोनी ने इस दौरान एक फोटो तक शेयर नहीं की है।

Related Video