स्कूल जातीं बच्चियों पर करता था अश्लील कमेंट़्स, परिजनों ने भरे बाजार यूं उतारी आरोपी की 'इज्जत'

यह वीडियो अंबाला का है। यह मनचला स्कूल जाती लड़कियों को रोज परेशान करता था। आखिरकार बच्चियों के परिजनों ने उसे सबक सिखा ही दिया। पुलिस ने भी पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
 

Share this Video

अंबाला, हरियाणा. स्कूली आते-जाते छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कंसने वाले इस मनचले की सरेआम पिटाई कर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि इस मनचले के कारण लड़कियां इतनी डर गई थी कि वे स्कूल जाने से कतराने लगी थीं। परिजनों ने जब इसकी वजह पूछी, तो उन्होंने रोते हुए पूरी घटना बयां कर दी। इसके बाद परिजन मनचले को ढूढ़ते हुए बाजार पहुंचे। यहां मनचला मिल गया। इसके बाद महिलाओं और बाकी लोगों ने मनचले को पकड़कर खूब पीटा। उसके कपड़े उतरवाकर परेड भी करा दी। आरोपी ऐसी हरकतें कर रहा था, मानों वो मानसिक बीमार हो। हालांकि उसके परिजनों ने उसे ठीक बताया और इस सजा को सही ठहराया। आरोपी एक दुकान पर काम करता था।

Related Video