चाकू के कई वार झेलकर भी हमलावर को धक्का देकर 5 फीट ऊंची दीवार फांद गई महिला

यमुनानगर में एक महिला पर चाकू से कातिलाना हमले का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। महिला घर में अकेली थी। तभी हमलावर संभवत: लूट के इरादे से वहां पहुंचा। उसने पीने का पानी मांगा। महिला जैसे ही पानी लेने अंदर घुसी, बदमाश दीवार फांदकर अंदर आ गया। उसने घर के अंदर आकर महिला पर हमला कर दिया। लेकिन महिला उससे छूटकर भाग निकली।

Share this Video

यमुनानगर, हरियाणा. लूट के इरादे से घर में घुसे एक बदमाश ने महिला पर चाकू से दनादन वार कर दिए। इससे पहले कि वो अपने मंसूबों में कामयाब होता, महिला ने बहादुरी दिखाकर उसे धक्का दिया और 5 फीट ऊंची दीवार फांदकर बाहर निकल भागी। इसके बाद हमलावर भी मौके से भाग निकला। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। घटना सेक्टर-17 में शुक्रवार को हुई। हमलावर पानी पीने के बहाने आया था। उसने देखा कि महिला अकेली है। जैसे ही महिला पानी लेने अंदर को मुड़ी, वो दीवार फांदकर अंदर घुस आया। इसके बाद अंदर पहुंचते ही उसने चाकू से हमला कर दिया। घायल निशा के पति अंकुश बिजनेसमैन हैं। वे किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। जगाधरी डीएसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि CCTV के आधार पर हमलावर की तलाश की जा रही है।

Related Video