आम पब्लिक ही नहीं यहां इन पुलिसवालों का कट गया 36000 का चालान

नया 'मोटर व्हीकल्स एक्ट' लागू होने के बाद देशभर में खलबली मची हुई है। ये वीडियो देखकर संभव है कि आप सोचें कि आखिर ट्रैफिक रूल्स क्या आम पब्लिक के लिए ही हैं? पुलिसवालों की चेकिंग क्यों नहीं होती? तो आपको यह खबर पढ़ना चाहिए।

/ Updated: Sep 07 2019, 12:30 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रांची. 'नए मोटर व्हीकल्स एक्ट' के बाद देशभर में चेकिंग के दौरान लड़ाई-झगड़ों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर भारी-भरकम चालान किए जा रहे हैं। इसे लेकर आम पब्लिक में आक्रोश भी दिखाई दे रहा है। लोग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर पक्षपात के आरोप भी लगा रहे हैं। चेकिंग के दौरान पुलिसवालों को क्यों नहीं पकड़ा जाता? यह सवाल भी उठाए जाते रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। यह मामला इसी बात का खंडन करता है। रूल्स सबके लिए बराबर हैं। बल्कि पुलिसवालों को चालान भरने  के अलावा अफसरों की डांट-डपट भी खानी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामल रांची में सामने आया है। यहां एक कांस्टेबल का 36000 का चालान काटा गया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात चेकिंग के दौरान SP दुंगदुंग ने देखा कि एक पुलिसवालl बगैर हेलमेट बाइक चलाते हुए आ रहा है। उसकी पहचान कांस्टेबल राजेश कुमार के रूप में हुई। बाइक पर पीछे ASI परमेश्वर राज बैठे हुए थे। ये दोनों अपनी ड्यूटी करके घर जा रहे थे। एसपी ने उन्हें गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा , तो वे मौका पाकर भाग निकले। हालांकि दोनों की पहचान हो गई थी, इसलिए उन्हें शुक्रवार सुबह आफिस बुलाया गया। दोनों ने अपनी गलती कबूल कर ली। बाद में उन पर 36000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है।