Video: वायुसेना का जीवनदान, 36 घंटे बाद भी जारी है रेस्क्यू... लोगों को बचाने में जुटे देवदूत

वीडियो डेस्क। झारखंड (Jharkhand) के सबसे ऊंचे रोपवे पर रामनवमी के दिन हुए भयानक हादसे का रेस्क्यू 36 घंटे के बाद भी जारी है। सेना के हेलीकॉप्टर लोगों के बचाने में जी जान से जुटे हुए हैं। एक एक कर लोगों को ट्रॉलियों से निकाला जा रहा है। सेना ने 32 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। 

/ Updated: Apr 12 2022, 11:43 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। झारखंड (Jharkhand) के सबसे ऊंचे रोपवे पर रामनवमी के दिन हुए भयानक हादसे का रेस्क्यू 36 घंटे के बाद भी जारी है। सेना के हेलीकॉप्टर लोगों के बचाने में जी जान से जुटे हुए हैं। एक एक कर लोगों को ट्रॉलियों से निकाला जा रहा है। सेना ने 32 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। 2 ट्रॉलियों में 7 जिंदगियां अभी भी हवा में लटकी हैं। सेना हर किसी को बचाने में जुटी हुई है। वहीं जिन लोगों के परिजन ट्रॉलियों में फंसे हैं उनके चेहरे पर डर और भय साफ देखा जा सकता है। मौके पर आर्मी, एयरफोर्स और NDRF के साथ स्थानीय प्रशासन भी मौजूद है। ट्रॉलियों से सबसे पहले बच्चों को नीचे लाया गया है। सेना के जवान रेस्क्यू में पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। देखिए कैसे सेना लोगों को बचाने में जुटी हुई है।