Video: 9वीं क्लास की पहली बैंच पर बैठक पढ़ता है लंगूर, ध्यान से सुनता है शिक्षक की बातें

यह अनोखा लंगूर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने इसे भगाने की कोशिश की लेकिन लंगूर नहीं भागा। लंगूर सात दिनों से लगातार स्कूल आ रहा है। झारखंड के हजारीबाग का है। जो अब वायरल हो रहा है

/ Updated: Sep 14 2022, 04:49 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। झारखंड के हजारी बाग से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। जहां एक लंगूर 9 वीं क्लास के बच्चों के साथ हर रोज पढ़ने आता है।  वीडियो हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ  का है। लंगूर क्लास की पहली बैंच पर बैठता है और शिक्षक की बातें ध्यान से सुनता है। यह अनोखा लंगूर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने इसे भगाने की कोशिश की लेकिन लंगूर नहीं भागा। लंगूर सात दिनों से लागातार स्कूल आ रहा है। बंदर रोज निर्धारित समय पर स्कूल आ रहा है। नवीं कक्षा के पलही बेंच पर बैठ बच्चों के साथ पढा़ई करता है। स्कूल छुट्‌टी होने पर वह खुद चला जाता है।देखिए वीडियो।