दुस्साहस: घर में घुसकर महिला के साथ की अश्लील हरकत, फिर आरोपी की चप्पलों से की पिटाई

वीडियो डेस्क। वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसते में एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पीड़िता और परिजनों ने चप्पलों से जमकर धुनाई की इतना ही नहीं उसके मुंह पर कालिख पोतकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार वारासिवनी निवासी मिलिंद सोनटक्के अपनी उधारी वसूलने ग्राम कोसते महिला के घर गया। महिला का पति ऑटो चलाता है जो उस समय घर पर नहीं था। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसते में एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पीड़िता और परिजनों ने चप्पलों से जमकर धुनाई की इतना ही नहीं उसके मुंह पर कालिख पोतकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार वारासिवनी निवासी मिलिंद सोनटक्के अपनी उधारी वसूलने ग्राम कोसते महिला के घर गया। महिला का पति ऑटो चलाता है जो उस समय घर पर नहीं था। महिला को अकेला देख आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ कर दी। महिला को ये सब नागवार गुजरा और उसने अपनी सास के साथ आरोपी की चप्पलों से पिटाई कर उसके मुंह पर कालिख पोत दी। इस दौरान गॉंव वालों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। इतना अपमान सहने के बाद आरोपी ने वहां से खिसकना ही उचित समझा लेकिन महिलाओं ने उसे वापस बुलाया औऱ पुलिस को सूचना दे दी।

Related Video