लॉकडाउन की तन्हाई बर्दाश नहीं कर पाई अभिनेत्री, अपनों के सामने ही मौत को लगा लिया गले

वीडियो डेस्क। क्राइम पेट्रोल की चर्चित अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 25 साल की प्रेक्षा मेहता लॉकडाउन की वजह से परेशान थीं वे मुंबई से अपने घर इंदौर लौट आईं थीं। जहां उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रेक्षा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं 

Share this Video

वीडियो डेस्क। क्राइम पेट्रोल की चर्चित अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 25 साल की प्रेक्षा मेहता लॉकडाउन की वजह से परेशान थीं वे मुंबई से अपने घर इंदौर लौट आईं थीं। जहां उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रेक्षा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं लेकिन उनके पिता का कहना है कि वे कई दिन से डप्रेशन में थीं। प्रेक्षा ने कई नाटकों और वीडियो एलबम में काम किया था। वो अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन में भी नजर आई थी। प्रेक्षा ने दार्शनिक शैली में यह आखिरी बात कही थी कि सबसे बुरा होता है..सपनों का मर जाना।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब क्राइम पेट्रोल की किसी अभिनेत्री ने सुसाइड किया हो। इससे पहले भी क्राइम पेट्रोल के एक अभिनेता कमलेश पांड्ये ने पारिवारिक कलह के चलते ने खुदकुशी कर ली थी।

Related Video