अस्पताल में अंतिम संस्कार के इंतजार में कंकाल बना शव, कीड़े पड़े... बदबू से सांस लेना हुआ दूभर

वीडियो डेस्क। स्ट्रेचर पर पड़ा ये शव अंतिम संस्कार की बाट जोह रहा है। ये तस्वीरें किसी श्मशान घाट की नहीं है ये तस्वीरें हैं जीवन देने वाले एक अस्पताल की। जहां की मोर्चरी में 15 दिन से ये शव स्ट्रेचर पर पड़ा हुआ है। इसकी सुध ना परिजनों ने ली ना अस्पताल के शासन प्रशासन ने। दिन ब दिन ये शव गलता और सड़ता जा रहा। बदबू का आलम ये है कि आप सोच भी नहीं सकते। इतना ही कंकाल में तब्दील हुआ ये शव कोरोना के संकट के बीच एक और मुसीबत पैदा कर सकता है। लेकिन डॉक्टर आने वाले इस संकट से पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब इस बारे में डॉक्टर से बात की तो सुनिए उन्होंने क्या कहा। 

/ Updated: Sep 16 2020, 03:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। स्ट्रेचर पर पड़ा ये शव अंतिम संस्कार की बाट जोह रहा है। ये तस्वीरें किसी श्मशान घाट की नहीं है ये तस्वीरें हैं जीवन देने वाले एक अस्पताल की। जहां की मोर्चरी में 15 दिन से ये शव स्ट्रेचर पर पड़ा हुआ है। इसकी सुध ना परिजनों ने ली ना अस्पताल के शासन प्रशासन ने। दिन ब दिन ये शव गलता और सड़ता जा रहा। बदबू का आलम ये है कि आप सोच भी नहीं सकते। इतना ही कंकाल में तब्दील हुआ ये शव कोरोना के संकट के बीच एक और मुसीबत पैदा कर सकता है। लेकिन डॉक्टर आने वाले इस संकट से पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
ये भारत का ह्रद्य कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एम वाय की तस्वीरें हैं। शहर वो है जो स्वच्छता में नंबर वन आया है जी हां ये इंदौर है। जहां के एम वाय अस्पताल में हर रोज सैकड़ों लोग ईलाज के लिए आते हैं। लेकिन ये तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रहीं हैं। इतना ही नहीं अगर आप सोच रहे हैं कि ये एक शव है तो आपको बता दें कि यहां इस शव के आस पास आपको कई मरे हुए लोगों की डेड बॉडी दिखाई दे जाएगी। अस्पताल की लापरवाही तब सामने आई जब इस शव का किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। कोरोना संक्रमण के समय परिजन या अन्य लोग मोर्चरी में शव निकालने के लिए पहुंच रहे हैं तो एक भयावह दृश्य उनकी आंखों के सामने दिखाई दे रहा है। जिम्मेदारों ने कह दिया है कि जिसकी लापरवाही होगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 लाख पहुंच गई हो वहां अस्पतालों की ऐसी दुर्दशा पर सवाल उठना लाजमी है।