यहां कांग्रेस नेताओं का हल्लाबोल, किसानों के समर्थन में राजभवन का किया घेराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़

वीडियो डेस्क। नए कृषि कानून के विरोध में शनिवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर राजभवन की तरफ कूच करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे से पहले बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक दिया। पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को काफी हिदायत दी कि बेरिकेट्स पार न करें, लेकिन कांग्रेसी नहीं माने। बैरिकेट के ऊपर चढ़ गए। इस पर पुलिस ने भीड़ को अलग करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता पीछे की तरफ दौड़े। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा सहित सैकड़ों संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता राजभवन जाने के लिए अड़े रहे। पुलिस ने दोबारा लाठी चार्ज करने के लिए कहा लेकिन कांग्रेसी नहीं माने।

Share this Video

Related Video