घने कोहरे के कारण प्लेन क्रैश, वीडियो में देखें कैसे चकनाचूर हो गया

  मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार रात एक निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Share this Video

वीडियो डेस्क।  मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार रात एक निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे मौके पर पायलट अशोक मकवाना और ट्रेनी पीयूष चंदेल की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है। शुक्रवार रात 10 बजे जिले के ढाना में हवाईपट्टी पर उतरने जा रहा था, इस दौरान वह पहले ही एक खेत में क्रैश हो गया। पुलिस अधिकारी एसपी अमित सांघी के अनुसार, मारे गए दोनों युवक मुंबई के रहने वाले थे। दोनों जो विमान गिरा है वह ‘चाइम्स एकेडमी’ का था। पायलट ने करीब 8.30 पर उड़ान भरी थी। दोनों ट्रेनी इस बात कोई अंदाजा नहीं था कि कुछ देर बाद इतना घना कोहरा हो जाएगा कि रनवे ही नहीं दिखाई देगा।

Related Video