जब युवक को आया भयानक गुस्सा, तो डिब्बे में कोबरा लेकर पहुंचा और महिला के सामने छोड़ दिया

यह शॉकिंग वीडियो महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित एक पेट्रोल पंप का है। गुस्से में कभी-कभार इंसान खतरनाक काम कर देता है, यह वीडियो इसी का उदाहरण है। यह युवक कितने गुस्से में था, इसका अंदाजा वीडियो देखकर लगाया जा सकता है। युवक न किसी से कुछ ज्यादा बहस की और न मारपीट..बस डिब्बे में कोबरा जैसे जहरीले सांप लेकर आया आया और फ्यूल स्टेशन की मालिकन के केबिन में उसे छोड़कर चला गया।

/ Updated: Jul 14 2020, 11:28 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बुलढाणा, महाराष्ट्र.  जब गुस्सा सिर चढ़कर बोलता है, तो इंसान यह भी भूल जाता है कि वो क्या कर रहा है। यह वीडियो इसी का उदाहरण है। वीडियो में दिखाई दे रहा यह युवक किसी ने मारपीट नहीं कर रहा और न किसी से ज्यादा बहस। लेकिन उसने जो कांड किया, उसे देखकर लोगों के बदन में कंपकंपी दौड़ गई। यह युवक यहां के चौधरी पेट्रोल पंप पर बोटल में पेट्रोल लेने पहुंचा था। लेकिन कर्मचारियों ने उसे मना कर दिया। युवक का कहना था कि लॉकडाउन में भी लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसके बाद युवक गया और डिब्बे में सांप लेकर आया। उसने केबिन में बैठी मालिकन के आगे बाहर से एक कोबरा छोड़ा और चला गया। सांप देखकर वहां हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में एक सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया। उसने सांप को काबू में किया।