Video: बाहर गया था परिवार पीछे से घर में घुसा तेंदुआ...कमरे की चौखट पर दिखा ऐसा नजारा कि कांप गए लोग

परिवार ने देखा तो वीडियो बनाया कुछ लोगों ने तेंदुआ को अंदर बंद कर दिया और ताला लगा दिया। घर के आसपास काफी संख्या में भीड़ भी जमा हो गई। महाराष्ट्र के सातारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 

/ Updated: Oct 07 2022, 05:54 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र (Maharashtra)के सतारा (Satara)का ये वीडियो आपको हैरान कर देगा। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक तेंदुआ (leopard)कोयानगर के एक घर में घुस गया। दरअसल परिवार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए बाहर गया हुआ था। परिजन जब घर पहुंचे तो ये तेंदुआ उन्हें कमरे के बाहर दरवाजे पर बैठा मिला जैसे उनका इंतजार कर रहा हो। परिवार ने देखा तो वीडियो बनाया कुछ लोगों ने तेंदुआ को अंदर बंद कर दिया और ताला लगा दिया। घर के आसपास काफी संख्या में भीड़ भी जमा हो गई। जिसके बाद वन विभाग वालों को सूचित किया गया और तेंदुए को रेस्क्यू किया गया।