कोरोना वायरस से नहीं डर, मुंबई में होली पर दहन हुआ कोरोनासुर

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज दुनिया के 91 देशों तक पहुंच चुका है। भारत में भी इसके संदिग्ध मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई है। इस साल कोरोना के कारण लोगों में होली को लेकर कम उत्साह है। लेकिन इस बीच मुंबई से एक तस्वीर सामने आई। इस बार यहां होलिका की जगह कोरोनासुर को जलाया गया।

/ Updated: Feb 05 2022, 03:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज दुनिया के 91 देशों तक पहुंच चुका है। भारत में भी इसके संदिग्ध मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई है। इस साल कोरोना के कारण लोगों में होली को लेकर कम उत्साह है। लेकिन इस बीच मुंबई से एक तस्वीर सामने आई। इस बार यहां होलिका की जगह कोरोनासुर को जलाया गया।होलिका की जगह होगा इसका दहनइस पुतले को मुंबई के वर्ली में बनाया गया। इसे कोरोना वायरस के तौर पर पेश किया गया है। लेकिन सबसे मजेदार तो इसे दिया गया नाम है। लोगों ने पुतले के नीचे कोरोनासुर लिखा है। साथ ही इस पुतले के हाथ में एक सूटकेस भी है। इसपर आर्थिक मंडी लिखा है।