कपल ने पेश की मिसाल, शादी में बचे पैसे से 50 बेड खरीदे और क्वारैंटाइन सेंटर को किए दान

 मुंबई में कोरोना के कहर के बीच एक कपल ने अनूठी मिसाल पेश की है। इन्होंने शादी को सादे समारोह में किया। इससे बचे पैसों से 50 बेड खरीदे और एक क्वारैंटाइन सेंटर को दान कर दिया। इनकी शादी में सिर्फ 22 लोग शामिल हुए। हनीमून पर जाने की बजाय अब यह कपल कोविड सेंटर में मरीजों की सेवा करेगा। मुंबई के वसई इलाके के रहने वाले एरिक लोबो (28) और मर्लिन टस्कैनो (27) 7 साल से एक-दूसरे के साथ थे। दोनों की जून महीने में शादी होने वाली थी। शादी को भव्य ढंग से करने के लिए 2 हजार मेहमानों की एक लिस्ट बनाई गई थी। इस बीच, कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन लग गया और दिनों-दिन बढ़ते मामलों के बीच इन्होंने अपने प्लान में बदलाव किया।


 

/ Updated: Jun 28 2020, 05:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email


वीडियो डेस्क।  मुंबई में कोरोना के कहर के बीच एक कपल ने अनूठी मिसाल पेश की है। इन्होंने शादी को सादे समारोह में किया। इससे बचे पैसों से 50 बेड खरीदे और एक क्वारैंटाइन सेंटर को दान कर दिया। इनकी शादी में सिर्फ 22 लोग शामिल हुए। हनीमून पर जाने की बजाय अब यह कपल कोविड सेंटर में मरीजों की सेवा करेगा। मुंबई के वसई इलाके के रहने वाले एरिक लोबो (28) और मर्लिन टस्कैनो (27) 7 साल से एक-दूसरे के साथ थे। दोनों की जून महीने में शादी होने वाली थी। शादी को भव्य ढंग से करने के लिए 2 हजार मेहमानों की एक लिस्ट बनाई गई थी। इस बीच, कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन लग गया और दिनों-दिन बढ़ते मामलों के बीच इन्होंने अपने प्लान में बदलाव किया।