जम्मू कश्मीर के हालातों से संतुष्ट दिखा 25 विदेशी राजनयिकों का दल...अजीत डोभाल से की जरूरी चर्चा

वीडियो डेस्क। जम्मू-कश्मीर से संविधान के आर्टिकल 370 के तहत प्राप्त विशेष दर्जा वापस लिए जाने के छह महीने बाद केंद्र शासित प्रदेश की स्थिति का जायजा के लिए राज्य में पहुंचा 25 विदेशी राजनयिकों का दल गुरुवार शाम दिल्ली लौट आया। राज्य की स्थिति को लेकर राजनयिकों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। 

/ Updated: Feb 14 2020, 08:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। जम्मू-कश्मीर से संविधान के आर्टिकल 370 के तहत प्राप्त विशेष दर्जा वापस लिए जाने के छह महीने बाद केंद्र शासित प्रदेश की स्थिति का जायजा के लिए राज्य में पहुंचा 25 विदेशी राजनयिकों का दल गुरुवार शाम दिल्ली लौट आया। राज्य की स्थिति को लेकर राजनयिकों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। यूरोपीय दल के कुछ लोग जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर बहुत अधिक संतुष्ट नहीं दिखे, हालांकि दल के अधिकतर राजनयिकों ने राज्य में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राजनयिकों ने यह भी महसूस किया कि राज्य में विकास के लिए आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाना जरूरी था।