बर्फ में दफन हो गए भारत माता के 8 वीर सपूत, रणबांकुरों के लिए कुदरत बनी दुश्मन

उत्तरी कश्मीर में भारी हिमस्खलन की खबर है। सेना के सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा में हिमस्खलन से 3 जवान शहीद हो गए हैं। एक लापता है बाकी जवानों को बचा लिया गया है। पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

/ Updated: Jan 14 2020, 04:50 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तरी कश्मीर में भारी हिमस्खलन की खबर है। सेना के सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा में हिमस्खलन से 3 जवान शहीद हो गए हैं। एक लापता है बाकी जवानों को बचा लिया गया है। पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। सोनमर्ग में भी हिमस्खलन हुआ, जिसकी वजह से 5 जवान शहीद हो गए। कश्मीर के बारामुला जिले में हिमस्खलन की वजह से दो लड़कियां भी फंस गई थी, जिन्हें स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया। इन दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।