शुरू होने से पहले ही रद्द हुई उड़ानें...मायूस लौटे यात्री

वीडियो डेस्क। आज से सभी घरेलू उड़ानें शुरू की गई हैं। लेकिन हवाई सफर शुरू होने से पहले ही सफर थम गया। दिल्ली में कई फ्लाइट कैंसल हो गई। दिल्ली से पोर्ट ब्लेअर, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, इंदौर की सुबह की फ्लाइट कैंसिल हो गई। उधर, मुंबई में भी ऐसा ही आलम था। 

/ Updated: May 25 2020, 12:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। आज से सभी घरेलू उड़ानें शुरू की गई हैं। लेकिन हवाई सफर शुरू होने से पहले ही सफर थम गया। दिल्ली में कई फ्लाइट कैंसल हो गई। दिल्ली से पोर्ट ब्लेअर, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, इंदौर की सुबह की फ्लाइट कैंसिल हो गई। उधर, मुंबई में भी ऐसा ही आलम था। गुवाहाटी की फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना हुई तो यात्री मायूस हो उठे। दिल्ली एयरपोर्ट पर 82 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 190 टेक आफ और 190 लैंडिंग का अनुमान जताया था, लेकिन अब 118 विमानें लैंडिंग और 125 टेक आफ करेंगी। 82 विमानों को रद्द कर दिया गया है। कैंसिलेशन के पीछे राज्यों की ओर से कम विमानों की आवाजाही की इजाजत वजह बताई जा रही है।